मानसी: अमनी में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Mansi, Khagaria | Apr 28, 2026 मानसी प्रखंड के अमनी गांव में आयोजित 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का मंगलवार शाम 5:00 बजे को अंतिम दिन भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहा है। समापन दिवस पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। महायज्ञ स्थल पूरी तरह भक्तिमय माहौल