जिले के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री विरोध में पुलिस किसानों की हिंसक झड़प में किसानों पर दर्ज मुकदमों को लेकर एडीजीपी वीके सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रशासन और किसानों के बीच हुई वार्ता में सहमति बन गई है,जिसमें आशंकाओं को लेकर बिंदुवार विषयों का रिव्यू किया जाएगा। रिव्यू होने तक फैक्ट्री निर्माण का कार्य बंद रहेगा।