चित्तौड़गढ़: पानी के बल्कर ने सांड को लिया चपेट में मौके पर हुई मौत ग्रामीणों ने रावतों की चौकी क्षेत्र में किया विरोध
चंदेरिया थाना क्षेत्र में रावतों की चौकी गांव में ग्रामीणों ने रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही चंदेरीया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रावतों की चौकी चंदेरिया थाना क्षेत्र में प्रतिदिन 40 से 50 पानी के बल्कर निकलते हैं। जिससे आए दिन सड़क हादसे होते हैं। आज एक बलकार ने सांड को चपेट में ले लिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।