बिहारीगंज के चमेली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम का आयोजन किया गया, जिसमें एक हजार से अधिक माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने भारतीय नारी में निहित सात शक्तियों और समाज निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र द्वारा किया गया।