प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन रविवार की संध्या लगभग 06 बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ का यह दृश्य आस्था की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए नजर आए। वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री प्रेमानंद पितांबर परमेश्वर महाराज की अमृतवाणी में डूबे श्रद्धालु भक्ति और ज्ञान का रसपान किया।