विदिशा नगर: कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने शाम तक आधादर्जन भोजनालय और रेस्टोरेंट पर की जांच
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने विदिशा शहर और जिले भर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को खाद्य सामग्री की जांच के निर्देश दिए थे। इस के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली इस कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से विभिन्न रेस्टोरेंट और भोजनालय की जांच की, कई सेंपल लिए।