मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के आऊवा गांव टोल प्लाजा पर अवैध टोल वसूली के खिलाफ ग्रामवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
आऊवा गांव के टोल प्लाजा पर अवैध टोल वसूली के खिलाफ आज ग्राम वासियों का गुस्सा फूटा, सैकड़ो ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध जताया एवं प्रदर्शन किया, साथ ही प्रशासन एवं टोल कंपनी को अवैध टोल बंद कराने की मांग करते हुए आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन रोड जाम की चेतावनी भी जारी की।