मंझनपुर: मौज-मस्ती के बीच मचा कोहराम, यमुना नदी में पैर फिसलने से कौशाम्बी की 14 वर्षीय अंजू की मौत से उजड़ गई खुशियां
कौशाम्बी जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनवार गांव निवासी किसान फूलचंद्र सोनकर के परिवार में उस समय मातम पसर गया, जब उनकी 14 वर्षीय पुत्री अंजू देवी की यमुना नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। अंजू देवी अपनी मां के साथ फतेहपुर जनपद गई हुई थी।