मुरैना नगर: मुरैना: सफाई के नाम पर शहर जल रहा, कचरे की आग का वीडियो वायरल, नगर निगम के दावों पर सवाल
मुरैना में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर और उनमें लगी आग के वीडिय वायरल हो रहे हैं। निगम हर महीने लाखों रुपए खर्च कर रहा है,फिर भी समय पर कचरा नहीं उठ रहा।सफाई कर्मचारी कचरा सड़क किनारे जमा कर उसमें आग लगा रहे हैं,जबकि NGT के अनुसार खुले में कचरा जलाना अपराध है।गर्मी में इससे बड़े हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।