फखरपुर में साइकिल सवार व्यक्ति बाजार में सामान लेने के लिए आया था, तभी लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा।