कैसरगंज: नत्थनपुरवा स्थित भारत गैस गोदाम के पास युवती को ठोकर मारने के मामले में अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कैसरगंज क्षेत्र के नत्थनपुरवा स्थित भारत गैस गोदाम के पास खेत से अपनी मां के साथ वापस घर जा रही युवती को तेज रफ्तार रोडवेज बस यूपी 33 टी 9412 के चालक द्वारा ठोकर मार दी गई थी जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी वहीं अब इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।