कैसरगंज: कैसरगंज वन रेंज क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में किशोर की हूई मौत मामले में परिजनों को वन विभाग ने दी सहायता राशि
कैसरगंज वन रेंज क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में हुई किशोर की मौत के मामले में वन विभाग के टीम ने पुलिस व अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारी की मदद से मृतक का शव बरामद कर लिया है। डीएफओ ने बताया कि किशोर केशव का पीएम करवाया गया है और मृतक किशोर के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रुपए दिये गये हैं।