गिरिडीह: CCTV कैमरों के अधिष्ठापन व संचालन को लेकर नगर थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों के साथ नगर थाना में एक आपात बैठक
सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन व संचालन को लेकर नगर थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों के साथ मंगलवार को 2 बजे नगर थाना में एक आपात बैठक की। बैठक में सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन समेत कई कारोबारी शामिल हुए। इस दौरान नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन सिंह ने कहा कि विगत दिनों पुलिस पदाधिकारियों के नंबर अंकित पोस्टर इन प्रतिष्ठानों में चिपकाए गए थे।