धमतरी: बायपास के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने बुझाई, बड़ा हादसा टला
मंगलवार रात्रि संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही धमतरी पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।