कैथल: सत्र 2024-25 में 20 प्रतिशत तक छात्र संख्या बढ़ाने का जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दिया लक्ष्य, जींद रोड पर हुई बैठक
जिला शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें सभी राजकीय स्कूलों के मुखियाओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने की। उन्होंने सत्र 2024-25 में 20 प्रतिशत तक छात्रों की संख्या बढ़ाने का जिला शिक्षा विभाग के स्कूलों को लक्ष्य दिया।