पन्ना: जमुनहाई में खेत के कुएं में मिली लापता युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
जमुनहाई में खेत के कुएं में मिली लापता युवती की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ग्राम जमुनहाई का मामला ,पन्ना। बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनहाई में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने कुएं में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया।