कटनी नगर: रीठी भरतपुर में बारातियों से भरा पिकअप टर्निंग पर पलटा, 10 घायल; भरवारा-रीठी रोड पर हादसा
रीठी थाना अंतर्गत बारातियों को लेकर भरतपुर गांव जा रहा एक पिकअप वाहन टर्निंग में भरवारा और रीठी रोड के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए रीठी स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल कटनी लाया गया जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना आज शनिवार दोपहर 1:30 मिनट पर घटित हुई।