मांझी: सतुआन के अवसर पर रामघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Manjhi, Saran | Apr 14, 2026 मांझी के रामघाट पर मंगलवार को सतुआन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचने लगे और सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।