बदायूं: बरी बाईपास पर ईरिक्शा को साइड न देने पर बाइक सवारों ने ई रिक्शा चालक को लाठी डंडा मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Mar 20, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर बलजीत गांव के रहने वाले टिंकू पुत्र जोगिंद्र सिंह ने बुधवार को उझानी पुलिस को तहरीर दी है जिसमें लिखा है। टिंकू ई रिक्शा चालक है और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरी बाईपास पर टिंकू ईरिक्शा से जा रहा था। साइड न देने पर बाइक सवार दो लोगों ने उसे लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया।