बदायूं: मंडी समिति के पास दो सगे नाबालिक भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया।
Budaun, Budaun | Mar 20, 2024 पुलिस महानिरीक्षक ने मंगलवार को रात्रि 12 के समय बताया की दो सगे भाइयों की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने वारदात के 3 घंटे बाद एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस टीम को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी गोली लगी और मौत हो गई। फिलहाल इस घटना से पूरे बदायूं में अफरा तफरी क़ा माहौल बना हुआ है