बदायूं: अटैना गंगा घाट पर ससुराल में आये युवक की गंगा में डूबकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 20, 2024 दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाले 25 वर्षीय सोनू पुत्र महबूब शाहजहांपुर के कलान कस्बे में अपनी ससुराल आए थे और वहां से वह बुधवार को थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय सोनू गहरे पानी में चले गए और डूब कर उनकी मौत हो गई। वमुश्किल उनके शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला। आनन फानन में पुलिस सोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।