घरघोड़ा पुलिस ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी में हुए करोड़ों के फर्जी ऋण घोटाले का खुलासा किया है। पुलिस ने कंपनी के पूर्व मैनेजर वीरेन्द्र प्रताप पुरसेठ और दलाल राजकुमार साहू को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 2017 से 2019 के बीच फर्जी दस्तावेजों पर 26 ग्राहकों के नाम से करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये का ऋण निकालकर गबन किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को