खिरकिया: खिरकिया के मुहाल कलां में 3 साल बाद भी नहर का काम शुरू नहीं, किसान भड़के, प्रदर्शन की चेतावनी!
Khirkiya, Harda | Mar 31, 2026 आज 31 मार्च शाम 6 बजे जनपद सदस्य गोविंद सिंह देवड़ा के अनुसार, किसानों को सिर्फ आश्वासन मिलते रहे, लेकिन अब तक एक ईंट भी नहीं रखी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। अब किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।