ब्यौहारी: ब्यौहारी के पपौंध रोड में स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर युवक घायल
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस की डायल हंड्रेड को दी गई ,जानकारी लगने के बाद डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे और घायल को डायल हंड्रेड वाहन से सिविल अस्पताल ब्यौहारी लाकर भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार शुरु हो गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।