ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय बालिका हुई थी लापता, पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के हवाले
पपौंध थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय बालिका को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भाग ले गया था, जिसकी रिपोर्ट पुलिस से परिजनों के द्वारा की गई थी, पुलिस ने बालिका को थाना क्षेत्र के कस्बे से दस्तयाब कर परिजनों के हवाले कर दिया है ,बीते दिनों बालिका घर से लापता हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की और कामयाबी हासिल की है।