झालरापाटन: राष्ट्रीय बजरंग दल झालरापाटन की बैठक संपन्न,आगामी 'वीर हिंदू विजेता हिंदू' प्रशिक्षण वर्ग पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय बजरंग दल झालरापाटन तहसील की बैठक शनिवार रात माधोपुर स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत अखाड़ा प्रमुख अजीत ठाकुर, बारा विभाग मंत्री दशरथ ब्रह्मा भाट और जिला उपाध्यक्ष राजू दांगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।