सोहागपुर: कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 12 निवासी अभिषेक वर्मा को उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत
शहडोल शनिवार को लगभग 3:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने वार्ड क्रमांक 12 निवासी अभिषेक वर्मा को उपचार हेतु 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि अभिषेक वर्मा का आवेदन काफी दिनों से लगा हुआ था जिसके बाद जिले के कलेक्टर ने राशि स्वीकृत की है।