भिनाय: भिनाय पंचायत समिति के वीसी कक्ष में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन, ADM ने सुनी समस्याएं, 40 परिवाद दर्ज
Bhinay, Ajmer | May 8, 2025 राज्य सरकार के आदेशानुसार अटल जन सेवा शिविर का आयोजन पंचायत समिति भिनाय में वीसी कक्ष मे गुरुवार दोपहर बाद 3 बजे तक किया गया।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।अटल जन सेवा शिविर मे विभिन्न विभाग के कुल 40 प्रक्ररण दर्ज किए गए।