गड़हनी: गड़हनी रेलवे स्टेशन पर पेयजल सुविधा ठप, यात्रियों को हो रही परेशानी, टंकियों की 4-5 टोंटियां बदमाशों ने तोड़ी
स्थानीय प्रखंड के गड़हनी रेलवे स्टेशन पर पेयजल सुविधा बदहाल हो चुकी है। स्टेशन परिसर में लगे लगभग सभी पानी के नल खराब हो गए हैं, जिसके कारण अक्सर पानी की आपूर्ति बंद रहती है। नल खोलने पर पानी बहकर बाहर गिरता है और बर्बाद हो जाता है। स्टेशन पर यात्रियों के लिये पानी पीने हेतु तीन टोंटीयुक्त टंकियां लगाई गई थीं, लेकिन टंकियों में लगी 4 से 5 टोंटियां अब बदमाशो