हनुमानगढ़: राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में सौरभ ने जीता स्वर्ण पदक, हनुमानगढ़ पहुंचने पर हुआ ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत
हनुमानगढ़ जिला जूडो संघ के होनहार खिलाड़ी सौरभ ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान और हनुमानगढ़ जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।