बड़ी सादड़ी नगर के सोमनाथ महादेव मंदिर में चल रही शिवपुराण कथा के छठे दिन कथावाचक स्वामी अनंत राम महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्कर्म, दान और मोक्ष का महत्व बताया। उन्होंने शिवपुराण श्रवण को विशेष फलदायी बताते हुए कहा कि दान से पुण्य मार्ग प्रशस्त होता है, जबकि पाप से अर्जित धन विनाश का कारण बनता है।