वाड्रफनगर: जिले भर में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस एवं चावल महोत्सव, क्यूआर कोड के उपयोग की दी गई जानकारी
वाड्रफनगर मंगलवार शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 476 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस एवं चावल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण को 90 दिवस में पूर्ण करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई इस दौरान समस्या का समाधान भी किया गया