ठाकुरद्वारा: लालपुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज
ठाकुरद्वारा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने, जबरन शादी कराने और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।