इंदौर: बाणगंगा में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मामले में आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट आई अलग-अलग, पुलिस ने जांच शुरू की
Indore, Indore | Feb 15, 2025 इंदौर के बाणगंगा में सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जेल प्रहरी विकास नामक व्यक्ति समेत तीन अन्य लोग आरोपियों में शामिल थे, जिन्होंने एसआई तेरेश्वर इक्का के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट और जेल की मेडिकल रिपोर्ट में फर्क आया था। जिसकी जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।