कटनी ग्रामीण: रीठी वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता फड़ पर सुविधाएं गायब, मजदूर बोनस को तरसे
कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र के तेंदूपत्ता फड़ों पर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। भीषण गर्मी में पत्ता संग्राहकों को न पीने का साफ पानी मिल रहा है और न ही धूप से बचाव के लिए टेंट या छाया की व्यवस्था है। जंगल में वन्यजीवों के खतरे के बीच सुबह से दोपहर तक मेहनत करने वाले मजदूरों का कहना है कि उन्हें संग्रहण का भुगतान तो मिलता है लेकिन वर्षों से बोनस नहीं मिला