शामली: शामली जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ाई, गेहूं की कटाई को लेकर किसान चिंतित
Shamli, Shamli | Apr 10, 2026 दरअसल, शामली जिले में पिछले कुछ दिनों से बारिश के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि का प्रकोप नजर आ रहा है, हालांकि गुरूवार और शुक्रवार को मौसम में थोड़ी राहत देखने को मिली। बारिश के कारण किसानों की तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा और भारी नुकसान से फसल को बचाने के लिए अब किसान खेतों पर तैयार खड़ी फसल को तेजी से काटने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।