सतना। शहर की बिरला कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व पार्षद के.एल. यादव के घर में रात करीब 2 बजे 8 से 10 युवक जबरन घुस आए और उनके बेटे विशाल यादव पर चाकुओं से कई वार कर दिए।बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद घायल को छोड़ मौके से फरार हुए थे.