धमतरी: बरसों बाद बेटी के जन्म पर पिता और परिवार ने किया अनोखा स्वागत, जानिए परिवार के लोगों ने क्या कहा
बेटी के जन्म लेने के बाद इतनी खुशी हुई है कि पिता ने उसके स्वागत में ढोल बाजे लगवाकर पूरे शहर में अपनी खुशी बया कर दी आपको बता दे कि सोमवार की शाम यह नजारा शहर की सड़को में नजर आया जब ढोल तासे के साथ बहुत से लोग झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे इस दौरान एक कार के पीछे लगे एक बैनर में भी जब लोगो की नजर पड़ी तो लोग हैरान हो गए दरअसल उसमें लिखा हुआ था कि बेटी हुई है