प्रतापपुर: बनारस मुख्य मार्ग के चंदौरा क्षेत्र में LPG टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टल गया—ड्राइवर सुरक्षित
सूरजपुर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि टैंकर में किसी प्रकार का विस्फोट नहीं हुआ और ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।