डलमऊ: करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय अनिल कुमार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने बृहस्पतिवार को समय लगभग 10 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि डलमऊ थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव में करंट लगने से 45 वर्षीय अनिल कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर पर कपड़े सुखा रहे थे, तभी बिजली के खुले तार की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले गए।