गोमिया: पिट्स मॉडल स्कूल गोमिया के पास फिर सड़क हादसा, स्पीड ब्रेकर पर सुरक्षा की मांग
Gumia, Bokaro | Jul 7, 2026 गोमिया के पिट्स मॉडल स्कूल के पास स्थित स्पीड ब्रेकर एक बार फिर हादसे का कारण बना।मंगलवार समय लगभग 12 बजे बताया गया कि यहां एक महिला गिरकर घायल हो गई और घटनास्थल पर खून के निशान मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 दिन पहले इसी जगह बाइक सवार की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोग आक्रोशित हैं।