अररिया: दियारी में परमान नदी पार करते समय डूबने से एक बालक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Araria, Araria | Apr 8, 2026 अररिया नगर थाना क्षेत्र के दियारी में परमान नदी पार करने के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हो गई. बालक अपने मां के साथ नदी पार कर रहा था इसी दौरान वह डूब गया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकला तब तक वह मृत हो चुका था. वही इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.