धमतरी में 11 जून को डायल-112 टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी राहुल जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने और पुलिस जवानों से मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस ने बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है।