मुशहरी: विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
रसोईया को न्यूनतम मानदेय दस हजार देने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने,एनजीओ को मध्यान भोजन योजना से अलग करने स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा की सुविधा देने सहित कई मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार दोनों रसोइयों के प्रति बिल्कुल असंवेदनशील है।