मुशहरी: आथर बिशनपुर जगदीश गांव में दंपति की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
आथर बिशनपुर जगदीश गांव में संदिग्ध स्थिति में दंपति की मौत हो गई। उनके बच्चे के रोने की आवाज पर आसपास के महिलाओं ने घर में जाकर देखा तो पाया कि दोनों दंपति की मौत हो गई हैं। पास में एक पंखा गिरा हुआ है ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।