समस्तीपुर: शहर के ओवर ब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जागरूकता को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान
ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शहर के ओवर ब्रिज के पास जागरूकता को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया। सड़क पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे सवार को रोक कर हेलमेट पहनने को लेकर जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दूसरी बार अगर यह बिना हेलमेट के पकड़े जाते हैं तो इन्हें फाइन किया जाएगा।