भीलगांव में गुरुवार को 3 बजे हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में भीलगांव मंडल के चिचलाय, एक्कलधारिया, डोंगरगांव, बोथु, नावड़ाटोड़ी, सायता और बड़गांव सहित कुल आठ गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन के अवसर पर पूरे ग्राम को भगवा पताकाओं और झंडों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।