फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के 12 पत्थर इलाके में हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा ट्यूबवेल पर, दो युवकों की मौत एक घायल
फरीदपुर थाना क्षेत्र के 12 पत्र इलाके में उसे वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब ट्यूबवेल पर नहा रहे तीन युवकों के ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार गिर गया। जिससे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।