फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र नवादा बिलसंडी में घोड़े ने 10 वर्षीय बच्ची पर किया हमला
फरीदपुर थाना क्षेत्र नवादा बिलसंडी में 10 वर्षीय बच्ची पर एक घोड़े ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की बच्ची बाहर खेल रही थी ।इस दौरान घोड़े ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।