चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुआड में दबंगों ने दवा लेने जा रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत जमुआड निवासी मोहित निषाद पुत्र राम कृपाल निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने चचेरे भाई राज निषाद के साथ दवा लेने जा रहा था।